Tuesday , March 3 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / देहरादून समेत इन जिलों में शुक्रवार शाम से भारी बारिश शुरू!

देहरादून समेत इन जिलों में शुक्रवार शाम से भारी बारिश शुरू!

देहरादून। आज शुक्रवार को भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से राजधानी समेत कई जिलों में 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। आज शाम खबर लिखने तक दून में मूसलाधार बारिश हो रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल शनिवार और रविवार के लिए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply