Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पहाड़ की ‘लाइफ लाइन’ फिर होगी बहाल!

उत्तराखंड : पहाड़ की ‘लाइफ लाइन’ फिर होगी बहाल!

देहरादून। पहाड़ की लाइफ लाइन मानी जाने वाली निजी बसें फिर जल्द ही चलनी शुरू होंगी। उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स महासंघ ने शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की वार्ता सफल होने का दावा किया। आज शुक्रवार को मांग के अनुरूप शासनादेश जारी हो सकता है।
गौरतलब है कि कोविड कर्फ्यू के बाद से निजी बसों के मालिक 50 फीसद यात्री क्षमता से बस संचालन में असमर्थता जता रहे थे। उनका कहना था कि कोरोना लॉकडाउन की तरह इस बार भी उन्हें 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ दोगुना किराया वसूलने का मौका दिया जाए। इस पर सरकार ने मनाही कर दी थी। जिसके बाद दो मई से गढ़वाल और कुमाऊं में इन बसों का संचालन ठप हो गया था। इस बीच कई बार सरकार से वार्ता करने के प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बीते गुरुवार को बस ऑपरेटर्स महासंघ का शिष्टमंडल शासकीय प्रवक्ता एवं मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। उन्होंने उनके सामने दूसरा प्रस्ताव यह रखा कि उन्हें 50 के बजाय 75 प्रतिशत यात्री क्षमता और रोडवेज बसों जितना किराया वसूलने की अनुमति दी जाए। क्योंकि रोडवेज और इन बसों के किराये में करीब 20 से 30 पैसे प्रति किलोमीटर का अंतर है। इस पर मंत्री उनियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से वार्ता की। वार्ता के बाद सरकार इस बात पर राजी हो गई कि निजी बस ऑपरेटर्स 75 प्रतिशत सवारियों के साथ ही डेढ़ गुना किराया वसूल सकेंगे। 
सुबोध उनियाल ने बताया कि इस संबंध में आज शुक्रवार को शासनादेश भी जारी हो जाएगा। उधर बस ऑपरेटर महासंघ के पदाधिकारी मनोज ध्यानी ने कहा कि जैसे ही सरकार से शासनादेश जारी होगा, वैसे ही बसों का संचालन प्रदेशभर में दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply