उत्तराखंड की बड़ी खबर : आज कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 77 लोग मिले पॉजिटिव
team HNI
July 7, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
136 Views
देहरादून। आज उत्तराखंड से एक खुशीभरी खबर आ रही है कि आज बुधवार को कोरोना संक्रमण से किसी की मौत की अशुभ खबर नहीं है। आज 77 लोग संक्रमित मिले हैं और 104 लोग रिकवर हुए हैं। अब प्रदेश में केवल 1506 एक्टिव केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 1, चमोली में 4, चंपावत में 3, देहरादून में 14, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ़ में 9, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी गढ़वाल में 2, उधमसिंहनगर में 5 और उत्तरकाशी में 1 मामले की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
2021-07-07