Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मवेशियों को चराने गए दो लोगों पर बाघ ने किया हमला, घायल

उत्तराखंड : मवेशियों को चराने गए दो लोगों पर बाघ ने किया हमला, घायल

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के ढोसण गांव में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए दो लोगों पर बाघ ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर में वह घर तक पहुंचे। आसपास के लोगों ने उन्हें लहूलुहान हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। जहां एक ही हालत गंभीर बतायी जा रही है।

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक रविवार को ढौसण गांव निवासी धाम सिंह (55) पुत्र शेर सिंह और विनोद (43) पुत्र ज्योत सिंह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे। गांव के नजदीक जंगल में अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने पंजों और मुंह से वार करते हुए दोनों को जख्मी कर दिया। किसी तरह से बाघ के चंगुल से वह छूटकर गांव पहुंचे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से एम्स में भर्ती कराया।

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि हमले में धाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि, विनोद की हालत फिलहाल ठीक है। वहीं, इस घटना से गांव के लोग खौफ में हैं। उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply