Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शौच के लिए जा रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, दहशत में लोग

उत्तराखंड: शौच के लिए जा रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, दहशत में लोग

ऊधमसिंह नगर। सुरई रेंज की वन सीमा से लगे गांव झाउपरसा में शौच के लिए जंगल गए युवक को बाघ ने मार डाला। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, वन विभाग इसे तेंदुए का हमला मान रहा है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने ही युवक को मारा है।

वन विभाग की टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वन विभाग जंगल किनारे आबादी क्षेत्र में रहने वाली जनता को मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए जागरूक करेगा। तराई पूर्वी वन प्रभाग की खटीमा स्थित सुरई वन रेंज में विगत कुछ समय से मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते देर शाम झाऊपरसा गांव निवासी रंजीत पुत्र कांती प्रसाद शौच करने के लिए जंगल के किनारे गया था। जब वह रात को वापस नहीं लौटा तो गांव वाले उसे ढूंढने जंगल गए और वन विभाग को जानकारी दी। काफी ढूंढने के बाद जंगल में वन विभाग की टीम को युवक की आधी खाई हुई लाश मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया और लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला चिकित्सालय भेजा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply