Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में आज 69 मिले कोरोना पॉजिटिव, 2 मरीजों की मौत

उत्तराखंड में आज 69 मिले कोरोना पॉजिटिव, 2 मरीजों की मौत

देहरादून। प्रदेश में आज सोमवार को कुल मिलाकर 69 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही बीते 24 घंटे में 250 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। उत्तराखंड में अभी कुल मिलाकर 1555 एक्टिव केस बचे हुए हैं।
आज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में आज 09, हरिद्वार में 08, नैनीताल में 08, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 06, रुद्रप्रयाग में 03, टिहरी गढ़वाल में 02, उधम सिंह नगर में 09, उत्तरकाशी में 16, चमोली में 01, बागेश्वर में 01 और अल्मोड़ा में 06 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि चंपावत में आज कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply