Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत 

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत 

रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंची तो कार के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्राली के अंदर जा घुसी। हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और कार में सवार दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने कार सवार व्यक्ति शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …