Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कार दुर्घटना में भाजपा के दो नेताओं की मौत
मोहन प्रसाद थपलियाल और कुलदीप सिंह चौहान (फाइल फोटो)

उत्तराखंड : कार दुर्घटना में भाजपा के दो नेताओं की मौत

  • पूर्व जिलाध्यक्ष व बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं।

राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश- बद्रीनाथ पर पिपलकोटी के पास भनेरपानी में एक कार दुर्घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान की मौत हो गई हैं। दोनों भाजपा नेताओं की अकाल मृत्यु से भाजपा सहित पूरे जिले में शोक छा गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाजपा नेता शनिवार को कर्णप्रयाग में भाजपा की एक जिला स्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद देर सांय कर्णप्रयाग से वापस जोशीमठ तहसील के अलग-अलग गांवों में स्थित अपने घरों को एक ही कार में सवार होकर लौट रहे थे कि देर सांय किसी समय उनका वाहन पिपलकोटी से आगे भनेरपानी नाम स्थान पर उनका वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरी।जब शनिवार को दोनों नेता अपने घरों में नही पहुंचे तो आज उनका पता किया गया।तो दोपहर बाद पता लगा कि भनेरपानी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर अलकनंदा नदी के तट पर गिरी है। सूचना पर पिपलकोटी सहित आस पास के लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे तो पता लगा कि वाहन पूर्व जिलाध्यक्ष का है। तथा दोनों के शव भी नदी पर ही पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान सहित जिले के तमाम आलाधिकारियों के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस कर्मी व भाजपा नेता घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई हैं। वहां से नीचे नदी किनारे उतरने में भारी परेशानी हो रही हैं। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन की टीमें शवों को निकालने के प्रयासों में जुटी हुई हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद भाजपा सहित अन्य दलों में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply