Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चम्पावत : टनकपुर में पेड़ गिरने से दो की मौत, छह घायल!

चम्पावत : टनकपुर में पेड़ गिरने से दो की मौत, छह घायल!

चंपावत। जिले के टनकपुर में बीती देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी-तूफान से पेड़ तक धराशायी हो गए। वहीं टनकपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर पेड़ के नीचे गिर जाने से आठ लोग दब गए। जिसमें 2 की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को पेड़ों के नीचे से निकाला। वहीं घायलों को सरकारी अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। रेलवे मार्ग पर कही घंटो तक आवाजाही भी प्रभावित रही। पेड़ की चपेट में आने से मोहित कश्यप (17) निवासी बरेली व मोहम्मद उमर (60) निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में मोहम्मद हबीब (65) निवासी न्यूरिया पीलीभीत,पारस कश्यप (18) निवासी बरेली, जब्बार हुसैन (30) निवासी टनकपुर, हिमांशु तिवारी निवासी श्यामलाताल, कुनाल निवासी टनकपुर व सुभान निवासी टनकपुर घायल हो गए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply