Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे एक बार फिर चिंता का कारण बन गए हैं। ताजा मामला देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत कालसी तहसील से सामने आया है, जहां बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था। जिसमें वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई। जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत हो गई।

यूटिलिटी हादसे में मौत-

लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून
धनो देवी पत्नी संतू दास (उम्र वर्ष), निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून

गौर हो कि बीती 3 फरवरी को हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर क्वानू के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही अपनी जान गंवाई थी, जबकि, कई लोग गंभीर घायल हो गए थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …