Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 बच्चे थे सवार

उत्तराखंड: बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 बच्चे थे सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें स्कूली बच्चों से भरी एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह बच्चों को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आदिबदरी तहसील की ग्रामीण सड़क बेड़ी-चिंता पर एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है टैक्सी में स्कूल के बच्चे सवार थे। सभी बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में 17 बच्चे सवार थे। जिसमें छह से सात बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं आनन-फानन में सभी बच्चों को कर्णप्रयाग के उपजिला अस्पताल लाया गया। जहा बच्चों का इलाज चल रहा है। बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …