Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Weather: मैदान से लेकर पहाड़ तक बढ़ने लगी तपिश, जानें मौसम अपडेट

Uttarakhand Weather: मैदान से लेकर पहाड़ तक बढ़ने लगी तपिश, जानें मौसम अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम होने के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 14.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

उधर गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली तक बड़े हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। यहां हिमखंड मजदूरों के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए इस बार बाबा के भक्त बर्फ की संकरी घाटी से होकर धाम तक जाएंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …