Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फ़बारी होने की संभावना भी बताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 10 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानों में इसका कुछ खास आसार देखने को नहीं मिलेगा। मैदानों में तेज धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …