Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज इन पांच जिलों में होगी बहुत भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड : आज इन पांच जिलों में होगी बहुत भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज शनिवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अन्य जिलों में भी विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ तीव्र बौछार पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शनिवार को कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply