Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए वेदर अपडेट्स…

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए वेदर अपडेट्स…

देहरादून। उत्तराखंड में बीते रविवार और सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ गई है। लेकिन दिन के समय चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन रात के समय पाला गिरने से रातें सर्द हो रही है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड सामान्य से कम है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय चटख धूप खिलने के कारण पारे में वृद्धि हुई है और तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। जबकि देहरादून में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चलने की चेतावनी है जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। 19 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने और सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ सकती है।

दिसंबर महीने की शुरुआत से देहरादून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। जबकि पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री नीचे चल रहा है। जिसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसा ही हाल है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …