Tuesday , June 24 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले जमकर बरसेंगे मेघ, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले जमकर बरसेंगे मेघ, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।

बता दें पिछले साल 2023 में 24 जून को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी थी। छह अक्टूबर को मानसून प्रदेश से विदा हो गया था। इस दौरान 1203.3 एमएम बारिश हुई थी जो कि सामान्य से 1162.7 से तीन प्रतिशत ज्यादा थी। वहीं इस साल की बात करें तो मानसून 27 जून को पहुंचा था। अभी तक प्रदेश में 1221.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 1118.4 एमएम से नौ प्रतिशत अधिक है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …