Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, ऑरेंज अलर्ट जारी!

उत्तराखंड में भीषण गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, ऑरेंज अलर्ट जारी!

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा हैं बढ़ते तापमान के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की तपिश बढ़ रही है। दिनों-दिन उत्तराखंड में तापमान अपने नए रिकॉर्ड छू रहा हैं। मानसून की दस्तक से पहले ही गर्म हवाओं ने कहर बरपा दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। राजधानी दून में तो पारे ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि जून 2012 में अब तक का सबसे अधिक था।

देश भर के साथ ही उत्तराखंड में भी जून के महीने में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। वहीं, भीषण गर्मी और बढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदान से लेकर पहाड़ तक हीटवेव की दस्तक से शहरी बिलबिला उठे। घर से बाहर निकलने में लोगों को पसीने छूट रहे ​है। अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाए दे रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply