Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: अगले चार दिन इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

उत्तराखंड: अगले चार दिन इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर जिले में शीतलहर की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना जताई है साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। देहरादून का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सा 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …

Leave a Reply