Wednesday , November 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / तैयार रहें! बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम, तपिश छुड़ाएगी पसीना

तैयार रहें! बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम, तपिश छुड़ाएगी पसीना

देहरादून। उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं।

गुरुवार को दून में सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिली। दोपहर में तेज धूप में तपिश बढ़ गई और गर्मी महसूस की जाने लगी। दून का अधिकतम तापमान भी पिछले कुछ दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो कि सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी होने लगी है। सुबह गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अब कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे हैं।

दिन प्रतिदिन चिलचिलाती धूप अब सहन नहीं की जा रही है। वहीं, शाम होने के बाद सुबह 8 बजे तक मौसम में नरमी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिन में कड़क धूप और शाम होते ही मौसम ठंडा होने के कारण कई बार दोपहिया राहगीरों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।

बीते बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 सेल्सियस दर्ज किया गया, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About team HNI

Check Also

कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत केस में एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रीसन कंपनी का मालिक गिरफ्तार

चेन्नई। पूरे देश में ‘जहरीली’ कफ सिरप पीने से करीब 20 बच्चों की मौत का …