Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Weather: राज्य में कड़ाके की ठंड, आज इन जिलों में होगी बारिश

Uttarakhand Weather: राज्य में कड़ाके की ठंड, आज इन जिलों में होगी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को राजधानी देहरादून में बारिश के कारण सामान्य तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य के कई इलाकों में दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को आसमान साफ ​​रहा।

वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। नए साल के जश्न को लेकर उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों को भरपूर बर्फबारी देखने को मिल रही है। जबकि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है। वहीं बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने से लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में उत्तराखंड में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …