Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, अगले पाँच दिनों में और बढ़ सकता तापमान!

उत्तराखंड : भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, अगले पाँच दिनों में और बढ़ सकता तापमान!

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। कहीं धूप की तपिश पसीने छुड़ा रही है तो कहीं बारिश की फुहारों से मौसम में ठंडक बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं, राज्य में लगातार मौसम बदलने का लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव से अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ गई है। इस बदलते मौसम में गले में खराश और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

प्रदेश में तापमान। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा टिहरी में आज अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 9°C रहने के आसार हैं। वहीं, मसूरी में आज अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 7°C रहने के आसार हैं। वहीं, नैनीताल में आज अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 10°C रहने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने आज से ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है, हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बीते दिन देहरादून में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य इलाकों में भी पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। जिससे तापमान और गर्मी में इजाफा होने के आसार हैं। शुष्क मौसम के बीच जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने वन विभाग को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तरकाशी में वनों को आग से बचाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने वरुणावत पर्वत पर जाकर चीड़ की पत्तियों यानी पिरुल को इकट्ठा किया। पिरुल को जंगल में लगने वाली आग के लिए जिम्मेदार माना जाता है। जिले में जल संग्रहण के लिए छोटे-छोटे भी गड्ढे खोदे गए हैं, ताकि जंगलों में आग लगने की घटनाएं रोकी जा सकें। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply