Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कल से 14 जून तक कई जगह भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड : कल से 14 जून तक कई जगह भारी बारिश के आसार

  • 12 से 14 जून तक कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में होगी तेज और भारी बारिश, गढ़वाल में भी बरसेंगे बदरा

देहरादून। कुमाऊं मंडल के ज्यादातर इलाकों में 12 से 14 जून के दौरान तेज और भारी बारिश हो सकती है। गढ़वाल के कुछ इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में प्री मानसून अच्छी बारिश होने का अनुमान है। कुमाऊं के साथ गढ़वाल मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। राज्य में 21 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है।
मौसम केंद्र के अनुसार कल शुक्रवार से कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज रफ्तार भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। बारिश के साथ बिजली चमकने का भी अनुमान है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply