Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: 30 सितम्बर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी..

उत्तराखंड: 30 सितम्बर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी..

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज शनिवार को देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

बारिश और मलबा आने से राज्य के कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में बंद हैं। इनमें सर्वाधिक ग्रामीण मोटर मार्ग हैं, जो बंद है। इन मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …