Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज और कल इन जिलों में बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड : आज और कल इन जिलों में बरसेंगे बदरा!

देहरादून। आज रविवार को प्रदेश के 11 जिलों में और कल सोमवार को भी 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस बाबत मौसम विभाग द्वारा आज 6 जून को 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इन 11 जिलों में मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 7 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा तथा नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply