Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिसके बाद प्रदेशभर में ठिठुरन और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 दिसंबर को प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी जिले नैनीताल, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगह हल्की से माध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके बाद पारा लुढ़क जाएगा और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और बढ़ जाएगी।

वहीं कल 28 दिसंबर शनिवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी में तेजी आने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 दिसंबर रविवार से प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …