Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवप्रयाग : सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरी महिला, मौत

देवप्रयाग : सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरी महिला, मौत

टिहरी/श्रीनगर देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्फी लेने के दौरान एक महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। देवप्रयाग थाना पुलिस मगलवार देर शाम सूचना मिली कि तोता घाटी के समीप एक महिला सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में गिर गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की परन्तु रात में अँधेरा होने के कारण महिला का कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज सुबह एसडीआरएफ टीम ने महिला की खोजबीन शुरू की। भारी बारिश के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स में पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों दंपति मुरादाबाद से उत्तराखंड घूमने आए हुए थे। मंगलवार देर सायं उनके साथ ये हादसा हो गया। महिला का नाम प्रियंका जबकि पति का नाम राहुल सैनी बताया जा रहा है।
देवप्रयाग के एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि देर सायं हुई घटना के बाद पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया है। जिस वक्त ये घटना घटी महिला का पति धूम्रपान कर रहा था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply