Monday , June 23 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / कैसे जायें यमुनोत्री धाम, अभी इतने दिन ठप रहेगा हाईवे!

कैसे जायें यमुनोत्री धाम, अभी इतने दिन ठप रहेगा हाईवे!

उत्तरकाशी। बीते शुक्रवार की सुबह रानाचट्टी के पास भूधंसाव होने से फिर अवरुद्ध हुआ यमुनोत्री हाईवे आज शनिवार को चौथे दिन भी ठप है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो गई है। हालांकि मार्ग खोलने के लिए एनएच की ओर से भूधंसाव वाली जगह पर वायरक्रेट लगाई जा रही है, लेकिन इसके बाद भी मार्ग को विधिवत सुचारू होने में अभी कम से कम चार दिन का समय और लगेगा।

मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए अब अधिकतर यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा रद्द कर गंगोत्री और केदारनाथ धाम की ओर रुख कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को यमुनोत्री हाईवे छोटे वाहनों के लिए 11 घंटे बाद सुचारु कर दिया गया, लेकिन बड़ी बसों के लिए मार्ग खुलने में करीब चार दिन का समय लग सकता है। शुक्रवार को मार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक 1500 से अधिक वाहनों में 12 हजार से अधिक यात्री जगह-जगह फंसे रहे।

वहीं आज शनिवार सुबह से मार्ग खोलने के लिए रानाचट्टी में भूधंसाव वाली जगह पर अब एनएच की ओर से वायरक्रेट लगाई जा रही है, जिसमें यात्रियों को छोटे वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जा रहा है। इससे यात्रा बाधित बाधित हो रही है। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि जानकीचट्टी के लिए शटल सेवा शुरू की गई है, जिससे काम रोक कर बीच-बीच में छोटे वाहनों को यमुनोत्री धाम की ओर भेजा जा रहा है। छोटे वाहनों के जरिये यात्री जानकी चट्टी जाएंगे और यमुनोत्री धाम का दर्शन करने के बाद बड़कोट लौट जाएंगे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply