Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: दोस्त के साथ नहाने गए युवक की गदेरे में डूबने से मौत

उत्तराखंड: दोस्त के साथ नहाने गए युवक की गदेरे में डूबने से मौत

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भुजिया घाट के पास गदेरे में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने युवक का शव किया बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि भुजियाघाट के पास गदेरे में एक युवक डूब गया है। जिस पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के नेतृत्व में डीप डाइविंग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

वहीं, एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी सर्चिंग के दौरान युवक के शव को गदेरे से बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक युवक की पहचान कुलदीप फर्त्याल पुत्र हरीश फर्त्याल उम्र 19 वर्ष निवासी दमुवाढुगा हल्द्वानी के रूप में हुई। बताया गया है कि मृतक एक दोस्त के साथ नहाने के लिए भुजियाघाट गया था। कुलदीप के डूबने के बाद ही दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …