Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पहले जाम छलकाये और फिर युवक की हत्या कर ठिकाने लगाई लाश

उत्तराखंड : पहले जाम छलकाये और फिर युवक की हत्या कर ठिकाने लगाई लाश

रामनगर (नैनीताल)। यहां कोतवाली की खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे मकान में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। आज सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में एक युवक का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि सेमलखलिया निवासी 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे की हत्या में चार लोग शामिल है, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर दारू पार्टी मनाई थी। इसी दौरान आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने भास्कर की हत्या कर दी। वह आईसीआईसीआई बैंक में काम करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply