Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / विवादित बयान के बाद प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

विवादित बयान के बाद प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कल 16 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा दिया था। प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अपने एक बयान को लेकर विवाद में फंस गए थे। राज्य में हर तरफ से उनकी इस्तीफे की मांग बढ़ने लगी थी। राज्यभर में धरना-प्रदर्शन हो रहे थे।

बता दें कि अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या पांच हो गई है। धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों को भरने की संभावना के बीच पार्टी के विधायकों के अरमानों को पंख लग गए हैं। अब देखना यह होगा इन खाली पदों पर किन चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …