Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: राज्यपाल और सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई

उत्तराखंड: राज्यपाल और सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई

देहरादून। नए साल का आगाज हो चुका है। बीते वर्ष की यादों के साथ बेहतर नए साल की सभी कामना कर रहे हैं। साथ ही शुभकामना संदेश भेज अपनों के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की कि नव वर्ष समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली, प्रगति और सुख समृद्धि लाए। नव वर्ष देश और विश्व में नई उम्मीदों, मानव सेवा, परोपकार और शांति की भावनाओं का संचार करे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 तथा इसके नए-नए वैरिएंट से उत्पन्न चुनौतियों का सामना हमें एकता के साथ करना है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट के जरिए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से कामना करता हूं कि साल 2022 सभी के जीवन में नई उम्मीद, ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए उनसे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply