Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : नेलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत

उत्तरकाशी : नेलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत

उत्तरकाशी। भारत चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि पेट्रोलिंग टीम में शामिल एक जवान घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि जवान सुखजिंदर सिंह 22 पुत्र परमजीत सिंह निवासी सुचेतगढ़ जिला जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। बता देंए भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply