Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : धरासू-यमुनोत्री मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

उत्तरकाशी : धरासू-यमुनोत्री मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जानें गंवा रहे हैं। वहीं धरासू-यमुनोत्री मोटर मार्ग पर कल्याणी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि 2 बजे यमुनोत्री हाइवे पर इग्निस मारुति कार वाहन संख्या-UK-07DR-0129 ब्रह्मखाल कल्याणी के सिल्लाधार के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर ब्रह्मखाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान जसवंत सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी गोल बनाल उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply