Saturday , January 31 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / विराट कोहली बने पापा, पत्नी अनुष्का ने दिया नन्ही परी को जन्म

विराट कोहली बने पापा, पत्नी अनुष्का ने दिया नन्ही परी को जन्म

नई दिल्ली। आज सोमवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले ही बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट गए थे। इससे पहले वो वनडे टी-20 और पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे। विराट कोहली ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
विराट ने ट्वीट किया- हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी की जरूरत है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। कोहली और अनुष्का की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply