Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / 48 करोड़ से होगा यमुनोत्री धाम का कायाकल्प

48 करोड़ से होगा यमुनोत्री धाम का कायाकल्प

देहरादून। सरकार तीर्थ धामांे को बेहतर बनाने के लिए उनके सौंदर्यीकरण के लिए कार्य करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रसादम योजना के तहत यमुनोत्री तीर्थ धाम के लिए 48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के पर्यटन मंत्रालय से यह स्वीकृति मिली है जो कि आने वाले समय में यमुनोत्री धाम का कायाकल्प करेगी। मास्टर प्लान के तहत यमुनोत्री धाम में थ्री लेयर का भव्य ढांचा भी बनेगा जिसमें फर्स्ट फ्लोर में कुंड,सेकंड फ्लोर में मंदिर आदि नजर आयेंगे।
विधायक ने कहा कि इस योजना से यमुनोत्री धाम का सम्पूर्ण विकास होने के साथ ही धाम नए लुक में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के व राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में जहां एक ओर विकास का क्रम जारी है तो वहीं नदियों के संरक्षण,घाटों के निर्माण के साथ ही तीर्थ धामों को भी बेहतर,आकर्षक व सुविधा संपन्न बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply