Thursday , July 3 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / अब रेपिस्ट और शोहदों के फोटो लगेंगे चौराहों पर और…

अब रेपिस्ट और शोहदों के फोटो लगेंगे चौराहों पर और…

योगी का फरमान

  • महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त हुई उप्र सरकार
  • योगी ने अपराधियों की मदद करने वालों के नाम भी सार्वजनिक करने को दिए आदेश
  • दुष्कर्म और छेड़खानी करने वालों को न भूलने वाला सबक सिखाएगी महिला पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने नया फरमान जारी किया है। ऐसे अपराधियों को यूपी सरकार अब बेइज्जत करेगी। बच्चियों के साथ रेप करने वाले, छेड़खानी करने वाले और यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौहारों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।
दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ सीएम योगी का ऑपरेशन शुरू हो गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया कि दुराचारी, पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएं। ताकि ऐसे अपराधियों के बारे में लोगों को पता चले और उनका समाज बहिष्कार करे।
मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा : योगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न या शोषण करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं। ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा।
पुलिस की जवाबदेही होगी तय : योगी ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर यूपी पुलिस को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ ऐक्शन होगा।
सिर्फ महिला पुलिसकर्मी सिखाएंगी सबक : योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाए। महिला पुलिस कर्मी ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएंगी ताकि वे भविष्य में महिलाओं के साथ अपराध करने में डरें।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply