विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को किच्छा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम हरीश रावत और भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने अपना नामांकन दाखिल किया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सहसपुर विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया। इस दौरान वह पदाधिकारियों से साथ नामांकन के लिए पहुंचे।
बताया गया कि किशोर उपाध्याय को सुबह नौ बजे नामांकन करना था, लेकिन दोपहर एक बजे उन्होंने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही सहसपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी अग्रवाल और बसपा प्रत्याशी अल्ताफ ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के जुलूस के कारण बुधवार को क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से करीब दो बजे तक सड़कें जाम रहेंगी।
Hindi News India