Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / एटा में दर्दनाक हादसा, स्‍कूल बस और ट्रक की टक्‍कर में 25 बच्चों की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा, स्‍कूल बस और ट्रक की टक्‍कर में 25 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब 25 बच्चों की मौत हो गई। वहीं कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एटा के अलीगंज इलाके में यह हादसा हुआ जब श्‍हार के एक जेएस विद्या पब्लिक स्‍कूल की बस एलकेजी से 7वीं कक्षा तक के बच्‍चों को लेकर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे बालू से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने इसे टक्‍कर मार दी। इस बस में करीब 50-55 बच्‍चे सवार थे।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कोई भी दहल जाए। हादसे के बाद सभी बच्‍चों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अलीगढ़ के एसडीएम मोहन सिंह के अनुसार हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्‍सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

About team HNI

Check Also

पहले डाला गर्म तेल… फिर छिड़की लाल मिर्च, सोते हुए पति पर पत्नी की क्रूरता से मची चीख-पुकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 28 …

Leave a Reply