Friday , June 20 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के 17 शिक्षक, यहां देखें पूरी सूची

शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के 17 शिक्षक, यहां देखें पूरी सूची

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने साल 2023 के लिए 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार हेतु चयनित कर लिया है। इनमें 11 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के पांच शिक्षक और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को चुना गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने चयन सूची को जारी किया है। पौड़ी जिले से सर्वाधिक तीन शिक्षक पुरस्कार के पात्र हुए हैं, जबकि नैनीताल और चंपावत जिले के दो-दो शिक्षकों को पुरस्कार मिलेगा। शिक्षा महानिदेशक ने वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के संबंध में चार जनवरी, 2024 को शासन को प्रस्ताव भेजा था।

जिसके बाद राज्य चयन समिति की बैठक में चर्चा के बाद बेहतर काम करने वाले इन शिक्षकों का चयन हुआ और उन्हें यह पुरस्कार देने का फैसला लिया गया। जिन शिक्षकों को चयनित करने का निर्णय लिया गया है। उसमें पौड़ी के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार के नफीस अहमद, चमोली से कुसुम लता गढ़िया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला, रुद्रप्रयाग से अरुणा नौटियाल, चंपावत से खड़क सिंह बोरा, बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलडिया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी और अल्मोड़ा से राम सिंह का नाम शामिल है।

माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गोसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और उधम सिंह नगर से मधुसूदन मिश्र का नाम शामिल है। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव के डॉक्टर नारायण प्रसाद उनियाल को यह सम्मान दिए जाने का फैसला लिया गया है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply