Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में अब इस आधार पर होगी 330 पदों पर महिला होमगार्ड भर्ती, जानें क्या है प्रक्रिया

उत्तराखंड में अब इस आधार पर होगी 330 पदों पर महिला होमगार्ड भर्ती, जानें क्या है प्रक्रिया

देहरादून। प्रदेश में अब जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने को लेकर चल रहा असमंजस अब काफी हद तक दूर हो चुका है।

शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि अब भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इनकी भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगी। जल्द ही शासन द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी।

इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। अभी होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। ऐसे में शेष बचे जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात हुई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply