Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अस्पताल में लगी आग, सामान राख, जानें बची

अस्पताल में लगी आग, सामान राख, जानें बची

काशीपुर। काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन, हॉस्पिटल में रखा कोविड 19 के सामान सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
शुक्रवार को देर रात साढ़े 11 बजे के लगभग रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर की गैलरी में रखी चिकित्सालय से संबंधित सामग्री में अचानक आग लग गयी। अचानक आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही दमकल विभाग को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक कर्मियों की टीम ने घंटे भर से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बमुश्किल ट्रामा के मरीजों को मेल वार्ड में शिफ्ट कराया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply