Sunday , April 5 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस खाई में गिरी…

देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस खाई में गिरी…

देहरादून। CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं, इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है, बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे।

हिमाचल पथ परिवहन (HRTC) की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी66 ए 2588 है, बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है, पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …