Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / अपराध / हरिद्वार जनपद के लक्सर में दो छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक छात्र गंभीर, हायर सेंटर रेफर…

हरिद्वार जनपद के लक्सर में दो छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक छात्र गंभीर, हायर सेंटर रेफर…

लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर में बीते देर शाम दो छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक छात्र को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है, घायल युवक की पहचान विनायक चौधरी (18 वर्ष) पुत्र कमलदीप, निवासी अकोढ़ाकला, लक्सर के रूप में हुई है, लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच पहले लक्सर के होली क्रॉस स्कूल के पास विवाद हुआ, विवाद बढ़ने के बाद के. वी. इंटर कॉलेज के पीछे दोबारा झगड़ा हुआ, जहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मारकर मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, घायल को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस घायल युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और फरार आरोपी छात्र की जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …