Sunday , July 13 2025
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी कार्य पारदर्शिता से हो रहेःबंशीधर भगत

भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी कार्य पारदर्शिता से हो रहेःबंशीधर भगत

उत्तराखंड में जीरो टोलरेंस की नीति से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है।

द्वाराहाट-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के क्रम में आज बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बहुउद्देशीय सभागार द्वाराहाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस शासन में पूरा देश भ्रष्टाचार से त्रस्त था, जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से सभी कार्य पारदर्शिता से हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीरो टॉलरेंस के जरिए भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा का 2022 के चुनाव में 60 सीटें जीतने का लक्ष है। इसके लिए वह पूरे प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कायम कर रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में पांच और मरीजों में कोविड की पुष्टि, दस पहुंची संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस …

Leave a Reply