Saturday , April 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अंकिता हत्याकांड : पुलकित का परिवार घर छोड़कर हरिद्वार से गायब!

अंकिता हत्याकांड : पुलकित का परिवार घर छोड़कर हरिद्वार से गायब!

देहरादून। अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश के लोगों में जबरदस्त उबाल है। सभी लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का विरोध और आक्रोश देखते हुए पुलकित आर्य का पूरा परिवार हरिद्वार से गायब हो गया है। पुलकित के पिता, भाई और परिवार के दूसरे सदस्य घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं. जिसके बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
हालांकि अभी तक एसआईटी स्थानीय पुलिस उनके घर नहीं पहुंची है, लेकिन लोगों के विरोध और डर के बीच पूरा परिवार कहां गया है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलकित के परिवार को बार-बार यह लग रहा था कि उनके घर को भी निशाना बनाया जा सकता है। जांच एजेंसी हरिद्वार में भी परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर सकती है।

यहाँ भी पढ़ें: अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे, जांच में जुटी एसआईटी

एसआईटी ने हरिद्वार पुलिस से पुलकित आर्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। जिसके बाद बहादराबाद और हरिद्वार कोतवाली में दर्ज मुकदमों की पूरी जानकारी एसआईटी को सौंपी जा रही है, ताकि आरोपी पुलकित आर्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो सके।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply