Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऑलवेदर रोड के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे 25 अगस्त तक बंद

ऑलवेदर रोड के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे 25 अगस्त तक बंद

ऋषिकेश। इन दिनों कौडियाला से आगे तोताघाटी में रोड कटिंग का काम चल रहा है। इससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 25 अगस्त तक बंद रहेगा। पहले मार्ग बंद रहने की समय सीमा 15 अगस्त तक थी।
लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि ऑलवेदर रोड कटिंग के दौरान तोताघाटी में पहाड़ काटने का काम चल रहा है। इसलिए इस मार्ग पर 25 अगस्त तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि पहले पहाड़ कटाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को 15 अगस्त तक बंद किया गया था। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर वाहन ऋषिकेश से वाया बीपुरम मलेथा होते हुए श्रीनगर गढ़वाल जाएंगे। वापसी भी इसी रास्ते से होगी।  

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply