बीजेपी का चेहरा माने जाने वाले पीएम मोदी माताओं और बहनों की सुरक्षा के वादे करते नहीं थकते. और इसी विषय को मुद्दा बनाकर यूपी में वोट भी मांग रहे हैं, लेकिन उनके अपने राज्य गुजरात में उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों की खबरें शर्मनाक हैं. आपको बता दें कि कच्छ के नलिया में लडकियों को नशीला ड्रिंक पिलाकर सैक्स रैकेट में शामिल करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और विवाद खड़ा हो गया है.
दरअसल, सूरत में भाजपा के वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के पुराने नेता और सूरत के पूर्व मेयर, राजेंद्र देसाई ने एक साथ कई महिलाओं को कई अश्लील तस्वीरें भेज दी. जिसके बाद शर्मिंदगी के चलते ग्रुप में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने फौरन ग्रुप छोड़ दिया.आपको पता होगा इससे पहले कच्छ के नलिया गैंगरेप मामले में रेप के बाद बीजेपी के नेताओं पर ब्लैकमेलिंग करने, धंधा कराने और बीजेपी की सभाओं में लड़कियां भेजने के मामले सामने आए थे.
Hindi News India