- कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर रहे एक्टिवः अजय
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं का मंडल प्रशिक्षण वर्ग मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद में आयोजित किया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाएं। ऐसे प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में संस्कार एवं विचारों का विकास होता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता किसी भी व्यक्ति से नहीं, बल्कि विचार से जुड़कर हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक अपनी सक्रियता बढ़ाएं
अजय कुमार ने कहा कि सभी मंडलों में कोविड-19 का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं जिसके लिए विधानसभा के साथ-साथ मंडलों में भी संयोजक व सह संयोजक व प्रमुख विषयों के विशेषज्ञों को वक्ता बनाया गया है, जिन का मुख्य कार्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्यूटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह की सरकार ने उत्तराखंड में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ कर देश में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य- उड़ान योजना में पहला स्थान पाया है। आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अनेक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया हैं। प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रशिक्षण वर्ग संयोजक विनय रोहिल्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सिंह कार्यक्रम संयोजक राजेश सैनी विधायक सुरेश राठौर ,विधायक देशराज कर्नवाल, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, अमन त्यागी ,संदीप गोयल, जिला मंत्री आशु चैधरी, मनोज पवार ,अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया ,बृजपाल धीमान, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी आदि मौजूद थे।