Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : रेप के आरोपी मेहमान के चेहरे पर कालिख पोतकर निकाली ‘बारात’

उत्तराखंड : रेप के आरोपी मेहमान के चेहरे पर कालिख पोतकर निकाली ‘बारात’

रुद्रपुर। यहां पहाड़गंज कालोनी में घर में आए मेहमान पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर परिजनों ने उसे जमकर पीटा। बाद में आरोपी के चेहरे में कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 
घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पहाड़गंज स्थित एक घर में उनके मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि युवती के रिश्तेदार ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने आरोपी मेहमान को जमकर धुना। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और पूरे मोहल्ले में घुमाया।
मामले की जानकारी होने पर प्रभारी एसएसआई केजी मठपाल, बाजार चौकी पुलिस इंचार्ज होशियार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें आता देख सभी लोग मौके से खिसक लिए। एसएसआई मठपाल ने बताया कि एक व्यक्ति के चेहरे में कालिख पोतकर घुमाने की सूचना उन्हें मिली थी। मोहल्ले में जाकर पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज करेगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply