चमोली : बादल फटने से पंचायत भवन जमींदोज, जेई की मौत 4 घायल
चमोली। जनपद के पोखरी के ताली-कंसारी गांव में आज मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बादल फटने से एक पंचायतघर जमींदोज हो गया। इसमें सो रहे पीएमजीएसवाई के जेई मयंक सेमवाल (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी बैनोली, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग को गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

